YouTube
by
manueldevals
चूहों की सभा
एक बहुत बड़े मकान में
सैकड़ों चूहे रहते थे
उन सब की जिंदगी हंसते खेलते
फुदकते बड़े आनंद से गुज़र रही थी
परंतु एक दिन
अचानक घर का मालिक
एक बिल्ली उठा लाया
बिल्ली क्या अाई
चूहों की तो जैसे शामत आ गई हो
बिल्ली बहुत डरावनी थी
उसे ढेर सारा दूध पीने को मिलता था
परंतु फिर भी उसकी संतुष्टि
नहीं हो रही थी
वह घंटों लेटी रहती
तीन चार चूहे तो वह
रोज़ पकड़ कर खा जाती
समस्या दिन ब दिन
गंभीर होती जा रही थी
थक हार कर चूहों ने सभा बुलाई
जिसमें हर छोटा बड़ा चूहा शामिल हुआ
एक बोला
हमें इस मुसीबत से छुटकारा पाना ही होगा
भाइयों , अपने अपने सुझाव दो
कि बिल्ली को कैसे मारा जाए
या कैसे उससे पीछा छुड़ाया जाए
बहुत समय तक खुसर फुसर होती रही
काफी देर बाद
एक नन्हा चूहा आगे बढ़ा और बोला
क्यों न बिल्ली के गले में घंटी बांध दें ?
जहां कहीं वह जाएगी
घंटी की आवाज़ आ जाएगी
और हम अपने अपने बिल में छुप जाएंगे
तो बिल्ली हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी
चारों ओर तालियां बजने लगी
वाह वाह , यह तो सचमुच बड़ा अदभुत उपाय था
अरे , इस नन्हे का विचार तो सचमुच कमाल का है
लगता है अब हमारे फिर सुहावने दिन लौटने वाले हैं
अब हमें किसी तरह का भय खाने की जरूरत नहीं
To start learning, sign up for free.
Get started